इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंडीगढ़, अमृतसर, पानीपत, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, करनाल, मेरठ आदि।
47 एसी बसें भी शामिल
अतिरिक्त बसों में 47 एसी बसें भी शामिल हैं। पिछली बार 33 ही एसी बसें थी, लेकिन इस बार एसी बसों की संख्या बढ़कर 47 हो गई हैं। इनमें भी यात्री अपना सफर तय कर सकेंगे।
वर्कशॉप में बसों की जांच तेज
त्योहारों को देखते हुए परिवहन निगम तैयारियों में जुट गया है। वर्कशॉप में आने वाले बसों की तेजी के साथ जांच की जा रही है। चालकों और परिचालकों को त्योहारों में छुट्टी नहीं मिलेंगी।
त्योहारों के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। त्योहारों में लोग को घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जो परिक्षेत्र के डिपो से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों के जिलों में पहुंचेंगी। स्थानीय रूटों पर भी बसों को चलाएंगे। -अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम