फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई में गवाह है सहारनपुर की धरती, बम बनाकर देते थे अंग्रेजों को चेतावनी

Thu, 15 Aug 2019 12:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
इसी पेड़ पर लटकाकर दी जाती थी फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम की गवाह सहारनपुर की धरती भी रही है। यहां भी क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल बजाया था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1930 में मोहल्ला चौक फरोशान से क्रांतिकारियों की बम फैक्टरी पकड़ी गई थी, जिसमें शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के साथी डॉ. गया प्रसाद, शिव वर्मा और जयदेव कपूर को अंग्रेजी हुकूमत ने गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन


स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहर के मोहल्ला चौक फरोशान में दो मंजिला मकान में क्रांतिकारियों की बम फैक्ट्ररी चल रही थी, जिसमें नीचे के हिस्से में दवाखाना चलता था और ऊपर बम बनाए जाते थे। स्वतंत्रता आंदोलन में सहारनपुर की पत्रकारिता का योगदान विषय पर शोध कर चुके डॉक्टर विरेंद्र आजम बताते हैं कि अंग्रेजी हुकूमत ने बम बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। बमों के माध्यम से आजादी के मतवालों का मकसद किसी को जनहानि पहुंचना नहीं था। वह धमाके कर अंग्रेजी हुकूमत को देश छोड़ने की चेतावनी देते थे। 

इसके साथ ही भारतीयों को आजादी की लड़ाई योगदान करने के लिए प्रेरित करते थे। 1930 में क्रांतिकारी डॉक्टर गया प्रसाद और शिव वर्मा बम फैक्टरी में मौजूद थे, तब पुलिस ने छापा मारकर बम फैक्ट्ररी को पकड़ा था और उनको गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तब बम फैक्ट्ररी में कैंप कर लिया और अगले दिन जब रात के समय जयदेव कपूर वहां पहुंचे तो उन्हें भी पकड़ लिया गया था। यह तीनों क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के साथी थे। इसके बाद इनके चौथे साथी ठाकुर मुकुंद सिंह को भी गिरफ्तार किया था। सहारनपुर से पूरे देश में बम बनाकर भेजे जाते थे। क्रांतिकारी इन बमों के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर धमाके कर अंग्रेजों को देश छोड़ने की चेतावनी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें