अलीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोली चलाकर देश भर में चर्चाओं में आई हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय का सहारनपुर से पुराना नाता है।
पूजा शकुन पांडेय के पिता डॉक्टर आरआर आजाद सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में प्राचार्य रहे हैं। करीब 13 साल पहले उनके पिता को कॉलेज प्रबंधन ने किन्हीं आरोपों में निलंबित कर दिया था। पिता के निलंबन से नाराज पूजा ने कॉलेज में हंगामा किया था और दो मंजिला बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी दी थी। पूजा शकुन का कहना था कि उसके पिता को गलत तरीके से निलंबित किया गया है। यह मामला सुर्खियां बना था। अब महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के बाद से वह फिर चर्चाओं में हैं।