खनन, ओवरलोड एवं अन्य शिकायतों पर हुई कार्रवाई
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सरसावा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा शाहजहांपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिलीं थीं। इसी कारण जनहित में यह कार्रवाई की गई है।
पांच माह में बदले चार थानाध्यक्ष
बीते पांच माह में सरसावा थानाध्यक्ष की कुर्सी पर चार बार बदलाव हुआ। पूर्व में यशपाल धामा, देवेंद्र कुमार, आदेश त्यागी और अब भूपेंद्र सिंह सरसावा थानाध्यक्ष के पद से हटाया गया। अब शैलेंद्र शर्मा को कमान सौंपी गई है। पुलिस पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन अवैध खनन का कारोबार नहीं रुक पा रहा है।
ग्रामीण भी करते रहे हैं विरोध
यमुना नदी से अवैध रेत खनन और खनिज सामग्री से लदे ओवरलोडिंग वाहनों को गांव झरोली, बहलोलपुर आदि के बीच से गुजारने के कारण ग्रामीण भी विरोध करते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही झरौली गांव में खनिज सामग्री से लदे वाहनों को रोककर ग्रामीणों ने विरोध किया था, जिसके बाद खनन माफिया भी मौके पर पहुंच गए थे। इससे टकराव के हालात पैदा हो गए थे।
वसूली के बंटवारे को लेकर हुई थी मारपीट
पुलिस के सूत्रों के अनुसार करीब पांच दिन पूर्व ही शाहजहांपुर चौकी पर तैनात दो सिपाहियों में खनिज सामग्री लदे वाहनों से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनो सिपाहियों को चौकी से हटाकर थाने पर तैनात कर दिया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/