रामपुर मनिहारान पुलिस ने ग्राम बमियाला से खालिद उर्फ छोटा निवासी नाई नगली माजरी को 12 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। ग्राम घसोती से सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम घसोती को दस लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया गया। ग्राम नल्हेड़ा गुर्जर के जंगल से प्रीतम निवासी नल्हेड़ा गुर्जर को 25 लीटर शराब खाम, ढाई किलो यूरिया एवं शराब बनाने के उपकरण तथा 275 लीटर लहन के साथ पकड़ा, जबकि महक सिंह मौके से फरार हो गया। ग्राम धारकी से विकास, सुभाष निवासी धारकी को बीस लीटर कच्ची शराब, 150 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण, काकरपुरी से महिपाल निवासी काकरपुरी को 11 लीटर, बनियाला से ओमा निवासी बनियाला को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
बड़गांव पुलिस ने अंबेहटा चांद वाले रास्ते से किरणपाल निवासी मिर्जापुर बीस लीटर कच्ची शराब के साथ, ग्राम बड़गांव के जंगल में सर्विस रोड से राजवीर सैनी निवासी जमालपुर दस लीटर शराब के साथ पकड़ा है। ग्राम किशनपुरा से शुभम निवासी किशनपुरा को नौ लीटर अंग्रेजी शराब, दलहेड़ी से बिट्टू निवासी दलहेड़ी 25 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ पकड़ा है।
देवबंद पुलिस ने ग्राम जटोला दामोदरपुर के जंगल से सकटू निवासी जटोला दामोदरपुर, ग्राम फतेहपुर उर्फ सांपला देवड़ा के जंगल से लीलू निवासी फतेहपुर सांपला देवड़ा को दस-दस लीटर शराब के साथ पकड़ा। ग्राम सांपला से लीलू निवासी फतेहपुर उर्फ सांपला दिवड़ा को 10 लीटर, चंदेना कोली से अरविंद निवासी चंदेना कोली को 30 लीटर कच्ची शराब एवं एक किलो यूरिया के साथ पकड़ा। कुतुबशेर पुलिस ने दर्पण तिराहे से त्रिलोचन सिंह उर्फ लोची निवासी पटवाल वाली गली, न्यू शारदानगर को तथा अंबाला रोड ओवर ब्रिज से जसवीर उर्फ जस्सू निवासी गुरुद्वारा रोड को दस-दस लीटर शराब सहित पकड़ा।
सदर कोतवाली पुलिस ने जनमंच के सामने से अब्दुल रहीम निवासी खाताखेड़ी को 22 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ पकड़ा। गंगोह पुलिस ने सकरपुर से खजान सिंह एवं रामधन निवासी सकरपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मिर्जापुर पुलिस ने पथवागढ़ से परमाल निवासी पथवागढ को 14 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। बिहारीगढ़ पुलिस ने कुरड़ीखेड़ा से कश्मीरी उर्फ रानी पत्नी स्वर्गीय राजपाल उर्फ राणा, कुसुम उर्फ मिथलेष पत्नी राजकुमार निवासी कुरड़ीखेड़ा चानचक को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, 20 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण सहित पकड़ा है। फतेहपुर पुलिस ने खुजनावर से मांगेराम निवासी खुजनावर को ढाई लीटर रेक्टिफाइड शराब के साथ पकड़ा।
शराब बेचने वाला हिस्ट्रीशीटर भी दबोचा
देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शराब तस्करी के आरोपी को पिस्टल, पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
रविवार शाम देहात कोतवाली ने मुखबिर की सूचना पर ढमोला नदी पुल के पास निर्माणाधीन हाईवे पर पुल के नीचे से एक व्यक्ति की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरा देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी जयकुमार निवासी ग्राम नंदी है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच लीटर कच्ची शराब, एक पिस्टल, मैगजीन, चार कारतूस पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब को अपने गांव नंदी ले जाकर बेचता है। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देहात कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/