फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेसबुक पर सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो डाली, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Mar 2019 11:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : गूगल
विज्ञापन

शरारती तत्व ने फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आपत्तिजनक फोटो बनाकर डाल दिया और अभद्र टिप्पणी भी लिख दी। कांग्रेस कार्यकर्ता की तरफ से इस मामले में सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


शनिवार को नितिन गोयल नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी और साथ ही अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी भी पोस्ट की गई।

इसका पता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चला, तो रोष फैल गया। नवादा रोड स्थित हरी नगर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रकाश चंद सैनी ने आरोप लगाया कि आरोपी की इस हरकत की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। प्रकाश चंद सैनी ने इस मामले में नितिन गोयल के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी नितिन गोयल के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नितिन गोयल कहां का रहने वाला है, अभी यह पता नहीं चल सका है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें