अध्यापक ने बताया कि इसी बीच गन्ने के खेत के बाहर कार्य कर रहे किसानों की आहट सुनकर बदमाश उसे वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद वह किसी तरह वहां से बंधन मुक्त होकर पास ही खेतों में धान कटाई कर रहे किसानों के पास पहुंचा और उन्हें घटना के बारे में बताया।
अध्यापक के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गन्ने के खेतों में बदमाशों की धर पकड़ के लिए कांबिंग की, लेकिन दूर दूर तक बदमाशों का कोई अता पता नहीं लग पाया।
अध्यापक के अपहरण की सूचना पर बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांडा की छुट्टी कर दी गई और प्रधानाचार्य जैनेंद्र कुमार व नानौता ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा के नेतृत्व में लोग बड़गांव थाना पहुंचे। लोगों ने घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की।
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
ओमपाल, विक्की ढेर, अब कौन ?
अपहरण, लूट और फिरौती तथा हत्या की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी बताए गए ओमपाल और विक्की को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दावा किया कि गैंग लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन घटनाएं नहीं रुक सकीं। लोगों का कहना है कि जब ओमपाल और विक्की ही नहीं रहे तो अब इस तरह की घटनाओं को कौन अंजाम दे रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/