एसपी सिटी ने बताया कि महजबी ने नसीम के हाथ उसके पीछे करके बांध दिए। उसके बाद मोहतरम नसीम को उठाकर ले गया और पास में ही नहर में फेंक दिया। उस समय अंधेरा हो चुका था। उसके बाद में टेंपो में बैठकर महजबी और मोहतरम अपने घर लौट गए।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नहर में फेंक कर जब वे टेंपो में बैठकर जाने लगे तो टेंपो चालक ने नसीम के बारे में पूछा। जिस पर महजबी ने बताया कि रुड़की में उसका रिश्तेदार रहता है। नसीम उसके साथ ही चला गया है। जिसके बाद टेंपो चालक चुप हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि टेंपो चालक को गवाह बनाया गया है।
पूर्व में दो बार की गई हत्या की कोशिश
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि महजबी ने नसीम को जान से मारने की पूर्व में भी दो बार कोशिश की। एक बार मसूरी में धक्का देकर ऊंचाई से गिराने की कोशिश, जिसमें नसीम बच गया था। इसके बाद खाने में जहर देकर भी हत्या की कोशिश की गई थी। लेकिन दोनों बार नसीम बच गया था। उसके बाद दोनों में किसी प्रकार सुलह हो गई थी।
नहर में मिले शवों से किया जा रहा शनाख्त का प्रयास
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कलियर तक रास्ते में जो भी थाने हैं उनके क्षेत्र में मिले शवों के बारे में जानकारी कराई जा रही है। जितने शव नहर से बरामद हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है। नसीम के पिता बुंदू ने एक शव के नसीम का होने की संभावना जताई है। उसके कपड़ों से पहचान कराई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका पुलिस ने दाह संस्कार कराया है या फिर दफनाया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/