आवास के बाहर पुलिस बल तैनात
अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर दौरे को लेकर सतर्क रहा।
मस्जिद प्रकरण पर मेरठ से सहारनपुर तक सियासी हलचल
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद विपक्षी दलों की ओर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में सपा प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर दौरे को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद मेरठ से सहारनपुर तक राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से नेताओं के सहारनपुर पहुंचने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।