फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दरिंदे 15 दिनों तक लूटते रहे विवाहिता की आबरू, आपबीती सुन उड़े पुलिस अफसरों के होश

Sun, 02 Sep 2018 01:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
मामला यूपी के सहारनपुर का है जहां एक विवाहिता ने एक महिला सहित चार लोगों पर बहका-फुसलाकर ले जाने और 15 दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर  जांच आरंभ कर दी है। जानें क्या था पूरा मामला -
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पति द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 6 जुलाई को पड़ोसी महिला उसके घर आई और उसकी पत्नी को बहकाकर अपने साथ ले गई। उसके बहकावे में आकर विवाहिता घर में रखे सोने चांदी के जेवरात के अलावा 53 हजार की नगदी भी साथ ले गई थी। आरोप है कि 15 दिन तक पड़ोसी महिला के दो पुत्रों काला और नीटू एवं एक अन्य आरोपी राकेश ने किसी स्थान पर उनके साथ गैंगरेप किया।

तकरीबन 15 दिन बाद पीड़िता उनके चंगुल से छूट कर घर लौट आई। उसने परिजनों को अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट एवं पीड़िता के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें