फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पति ने मामूली बात पर पत्नी को गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट, सामने आई हत्या की ये वजह

Sun, 27 Mar 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी।  आरोपी कृष्णा मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन रेतकर बेरहमी से हत्या कर डाली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के गांव कोरी माजरा में दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां मायके में आई हुई पत्नी की पति ने चाकू से रेतकर हत्या कर डाली।

यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


बताया गया कि जनपद निवासी प्रियंका की शादी बिजनौर के धामपुर निवासी कृष्णा के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से दोनों में विवाद रहने लगा। इसके बाद से विवाहिता प्रियंका अपने मायके में ही थी।

रविवार को उसका पति सहारनपुर पहुंचा ओर प्रियंका से साथ चलने की बात कही। दोनों में विवाद बढ़ गया और कृष्णा ने चाकू से प्रियंका पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 

वहीं आरोपी कृष्णा मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह मायके में अपनी दो छोटी बहनों के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


पति उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वह बहनों को देखते हुए पति से सहारनपुर में रहकर ही काम करने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। आज पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें