फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलग- अलग हादसों में गई पांच लोगों की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 11 Nov 2018 07:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जनपद में अलग-अलग स्थान पर हुए तीन हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। नागल क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकरा गए तो ननौता क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सहारनपुर में मल्हीपुर रोड पर बाइक फिसलकर गिरने पर युवक ने दम तोड़ दिया। तीनों ही हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन

  
नागल थाना क्षेत्र में पनियाली कासिमपुर निवासी सुभाष का पुत्र शंटी (17) अपने मामा के लड़के गुलाब पुत्र रणबीर निवासी अब्दुलपुर थाना पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) के साथ रविवार सुबह बाइक से तलहेड़ी बस स्टैंड पर आया था। लौटते समय कासिमपुर गांव से 500 मीटर पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें शंटी और गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और 108 एंबुलेंस से दोनों को नागल सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

उधर, देवबन्द-नानौता मार्ग पर रविवार अपराह्न करीब पौने तीन बजे गांव कल्लरपुर राजपूत के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम दल्हेडी निवासी सतबीर सिंह (45) अपने गांव के ही वीरेंद्र सिंह के साथ गांव लौट रहा था। दूसरी बाइक पर वेदप्रकाश (44) पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम पांडूखेडी नानौता अपने बहनोई सहीराम निवासी कमालपुर के साथ अपने गांव जा रहा था। हादसे में सतबीर, वीरेंद्र, वेदप्रकाश और सहीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानौता पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सतबीर और वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरेंद्र सिंह और सहीराम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एसआई आदेश पांचाल ने बताया कि बाइक सवार में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।  

वहीं शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के मल्हीपुर मार्ग पर जंधेड़ी स्थित म्हाड़ी के पास तीव्र मोड़ पर बाइक फिसलकर गिरने के कारण गांव मवी खुर्द निवासी संदीप (22) पुत्र हेम सिंह के सिर में गहरी चोट लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें