फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या में खुलासा: डकैती करते हुए पहचाना, राज खुलने के डर से मार डाला, पांच गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के नागल में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। डकैती के लिए पीछा कर रहे आरोपियों को लोकेश ने पहचान लिया था, जिसके बाद उसे पानी भरे गड्ढे में डुबोकर मार डाला गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन लोकेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने डकैती के इरादे से लोकेश का पीछा किया था। वारदात के दौरान लोकेश ने एक आरोपी को पहचान लिया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने उसे पानी से भरे गड्ढे में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दो साल से शराब ठेके पर काम करता था लोकेश
पुलिस लाइन में एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि रामपुर मनिहारन क्षेत्र के मुंडीखेड़ी गांव निवासी लोकेश करीब दो वर्षों से नागल क्षेत्र के बोहड़ूपुर स्थित अंग्रेजी शराब और ठंडी बीयर के ठेके पर सेल्समैन था। वह रोज रात करीब दस बजे ठेका बंद कर बाइक से घर लौटता था। आरोपियों को उसकी दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, लोकेश कमर पर लाल रंग का पिट्ठू बैग रखता था और आरोपियों को शक था कि उसमें ठेके की बिक्री के रुपये होते हैं।

दो बाइकों से किया पीछा
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त की रात लोकेश ठेका बंद कर घर के लिए निकला तो आरोपी दो बाइकों से उसका पीछा करने लगे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ राज सिंह, विकास, रामधारी, विशाल और दूसरे विकास के रूप में हुई है। इनमें आरोपी नागल क्षेत्र के रोहालकी और हरिद्वार के बहादराबाद के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, विकास और रामधारी एक बाइक से लोकेश का पीछा कर रहे थे और मोबाइल फोन के जरिए आगे चल रहे साथियों को उसकी स्थिति की जानकारी दे रहे थे। दूसरी बाइक पर राहुल उर्फ राज सिंह, विशाल और दूसरा विकास सवार थे। लाखनौर से पहले आईटीआई के पास आरोपियों ने लोकेश को घेर लिया।

विज्ञापन

बाइक में लात मारी, पानी भरे गड्ढे में गिरा लोकेश
पुलिस के अनुसार, राहुल ने अपनी बाइक लोकेश की बाइक के बराबर लगाई और उसे लात मार दी। इससे लोकेश बाइक समेत सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद आरोपियों ने उसका लाल रंग का पिट्ठू बैग छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी के दौरान बैग की तनी टूट गई।

पहचान होने पर गड्ढे में डुबोकर मार डाला
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान लोकेश ने राहुल को पहचान लिया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों को डर हुआ कि उनकी पहचान उजागर हो जाएगी। आरोप है कि उन्होंने लोकेश को पानी से भरे गड्ढे में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें