फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: टेंपो से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, एक की मौत, चार घायल

Tue, 04 Sep 2018 04:17 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।यहां एक तेज रफ्तार कार और टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानें पूरा मामला :-

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के नजदीक कातला निवासी फल विक्रेता राजेंद्र टेंपो से अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में जोरदर टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में मौजूद चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर ऑटो को टक्कर मारकर फरार हो गया।  मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें