चिलकाना थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप के नजदीक कातला निवासी फल विक्रेता राजेंद्र टेंपो से अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो में जोरदर टक्कर मार दी।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में मौजूद चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर ऑटो को टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/