फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के मंत्री द्वारा दिए बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उमला, कही ये बड़ी बात

Tue, 08 Jan 2019 10:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन

यूपी के मंत्री मोहसिन रजा के तीन तलाक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लेकर दिए बयान पर उलमा ने कड़ी निंदा की है। उलमा का कहना है कि अल्लाह के बनाए हुए कानून के खिलाफ जो भी गलत बयानबाजी करेगा वो खुद ही इस्लाम से खारिज हो जाता है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया दावातुल मुस्लीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि मोहसिन रजा का यह बयान बेहद शर्मनाक है। वो इस तरह की बातें कर रहे हैं जिनका शरीयत और इस्लाम में कोई वजूद ही नहीं है। अल्लाह के हुक्म और शरीयत के खिलाफ बातें करने वाला खुद ही इस्लाम और ईमान से खारिज हो जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई लड़ रहा है। जो हक बात है वो हमेशा कहते रहेंगे, क्योंकि कुरआन हमारे लिए असल कानून है इसके अलावा किसी भी कानून को नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि मोहसिन रजा को देश को तोड़ने वाले बयानों से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के बयान मुल्क में रहने वाले लोगों के बीच नफरत की खाई पैदा करते हैं। 

यूपी के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं का शोषण हो रहा है और इसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसी संस्थाएं अपनी दुकानें चला रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर महिलाओं को तीन तलाक की बेड़ियों से आजाद कराएंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें