पुलिस ने सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड अरेस्ट कर लिया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड कौन है तो आगे जरूर पढ़ें...
सहारनपुर के शब्बीरपुर में पांच मई को हुए बवाल में मास्टरमाइंड ग्राम प्रधान शिव कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शब्बीरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार को ही बवाल का सूत्रधार माना है। उसे देवबंद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ग्राम शब्बीरपुर में पांच मई को दलितों और राजपूतों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई। भड़के राजपूत समाज के युवकों ने दलितों के घरों और बिटौड़ों में आग लगा दी दी। आरोप है कि दलित समाज के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया।