फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

Mon, 05 Jun 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड अरेस्ट कर लिया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि सहारनपुर बवाल का मास्टरमाइंड कौन है तो आगे जरूर पढ़ें...
विज्ञापन



सहारनपुर के शब्बीरपुर में पांच मई को हुए बवाल में मास्टरमाइंड ग्राम प्रधान शिव कुमार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शब्बीरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार को ही बवाल का सूत्रधार माना है। उसे देवबंद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ग्राम शब्बीरपुर में पांच मई को दलितों और राजपूतों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई। भड़के राजपूत समाज के युवकों ने दलितों के घरों और बिटौड़ों में आग लगा दी दी। आरोप है कि दलित समाज के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला भी किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सहारनपुर में हुआ था भारी बवाल
पुलिस ने इस पूरे बवाल का सूत्रधार ग्राम प्रधान शिवकुमार को ही माना है। शिवकुमार ने कुछ लोगों को भड़काकर ग्राम शिमलाना में हो रहे महाराणा प्रताप जयंती समारोह में डीजे लेकर शामिल होने जा रहे युवकों पर हमला कराया। इस पथराव में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके विरोध में ही गांव में बवाल हुआ। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान शिवकुमार ने ही गांव में अशांति का माहौल पैदा किया था। एसआईटी की टीम ने शिवकुमार को शब्बीरपुर चंदपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। उसे देवबंद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि सहारनपुर में सबसे पहला दंगा 5 मई को शब्बीरपुर में हुआ था जब अंबेडकर शोभा यात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दलितों ने 9 मई को सहारनपुर के करीब नौ जगहों पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी थी। यहां तक कि पुलिस पर भी हमला बोल दिया था। इसके बाद फिर लगातार छोटी-छोटी घटनाएं होती रही। वहीं 23 मई मंगलवार को सहारनपुर फिर सुलग गया और दो लोगों को गोली मार दी गई जबकि कई लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया था। आज फिर सहारनपुर में बवाल हो गया और एक राजपूत युवक को गोली मार दी गई जबकि दो लोगों को धारदार हथियार से काट दिया गया। अभी सहारनपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें