चंद्रशेखर की गिरफ्तारी न होने राजपूत समाज नाराज
सहारनपुर में दलित समाज के लोगों द्वारा 9 मई को किए गए बवाल और महाराणा प्रताप भवन में तोड़फोड़, आगजनी को लेकर पुलिस और प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम का समय सोमवार को खत्म हो गया है। राजपूत समाज ने बवाल का आरोप बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू और भीम आर्मी के चंद्रशेखर पर लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
शब्बीरपुर में पांच मई को हुए बवाल में राजपूत समाज के युवक की मौत के बाद सहारनपुर में दलित समाज के लोगों ने 9 मई को जमकर आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग और मारपीट की। इससे राजपूत समाज के लोग भड़क उठे। राजपूत समाज ने बवाल कराने का आरोप बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर लगाया और गिरफ्तारी की मांग की। राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि 15 मई तक दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो राजपूत समाज के लोग आंदोलन करेंगे।