फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कश्मीरी छात्रों से फिर पूछताछ, ATS के निशाने पर आतंकी

Wed, 06 Mar 2019 11:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद कश्मीरी छात्र लगातार एटीएस के रडार पर हैं। जैश के एक कमांडर के साथ देवबंद में पार्टी में कौन कौन शामिल रहे, इसकी जांच कर रही एटीएस ने मंगलवार को मदरसे में पढ़ने वाले दो कश्मीरी छात्रों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। मंगलवार को ही एटीएस के एक अधिकारी ने दारुल उलूम पहुंचकर नायब मोहतमिम से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


गत 21 फरवरी को देवबंद से पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली और आकिब मलिक को एटीएस ने भले ही 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर वापस जेल भेज दिया हो लेकिन इनसे पूछताछ के आधार पर एटीएस लगातार मामले में जांच कर रही है।

बीते दिनों खुलासा हुआ था कि देवबंद में दोनों आतंकियों के पास जैश के एरिया कमांडर ने पार्टी की थी जिसमें अन्य लोग शामिल हुए थे। एटीएस तभी से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से ही कश्मीरी छात्र एटीएस की रडार पर हैं। इसी मामले में मंगलवार को एटीएस की टीम ने एक मदरसे में कक्षा पंजुम (पांचवीं कक्षा) में पढ़ने वाले दो कश्मीरी छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद देर शाम दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया।

उधर, मंगलवार को ही देर शाम एटीएस के एक अधिकारी दारुल उलूम भी पहुंचे थे। संस्था के मेहमानखाने में अधिकारी ने नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से काफी देर तक वार्ता की। हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन

डर के कारण एक छात्र चला गया था कश्मीर, बाद में लौटा 
एटीएस ने जिन छात्रों से पूछताछ की उनमें से एक छात्र डर की वजह से अपने घर कश्मीर चला गया था। सूत्र बताते हैं कि उक्त कश्मीरी छात्र बेहद डरा हुआ था। जिस वजह से वह कुछ दिन पूर्व घर चला गया था। जब उसने परिजनों को इस बाबत जानकारी दी तो उन्होंने उसे यह कहकर उसे वापस भेज दिया कि जब उसने कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर डर किस बात का है। 

देवबंद से घरों को लौट रहे कश्मीरी छात्र 
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद एटीएस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के डर से नगर में पिछले काफी दिनों से रह रहे कश्मीर के निवासी वापस घरों को जा रहे हैं। इनमें कुछ छात्र भी शामिल हैं। जो अलग अलग मदरसों में शिक्षा हासिल कर रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें