वहीं सन्नी पुत्र धीरेंद्र और सन्नी पुत्र कश्मीर निवासी नकुड़ और कार्तिक पुत्र सोकेंद्र निवासी गुनारसा समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह जैसे ही यह खबर रणखंडी गांव में पहुंची तो मातम पसर गया। ग्रामीण मृतकों के घरों की तरफ दौड़ पड़े। दोपहर बाद चार मृतकों के शव जैसे ही गांव में पहुंचे तो ग्रामीण बिलख पड़े। महिलाओं की तो जैसे सुध बुध ही खो गई थी। गांव के श्मशानघाट में चार चिताएं एक साथ जलती देख हर कोई सदमे में था।
हादसे ही सूचना मिलते ही भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, शशिबाला पुंडीर आदि नेताओं ने गांव पहुंचकर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सब मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/