फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में सागर एवं भव्या त्यागी अव्वल

विज्ञापन
एसजी वर्ल्ड स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाती छात्राएं। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड स्थित एसजी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शूटर सटीक निशानेबाजी कर लीड बने। सभी ने निशाना साधा और पांच राउंड पूरे कराकर परिणाम की घोषणा की गई। विद्यालय के सचिव संजय चौधरी ने शूटरों का उत्साह बढ़ाया। सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जागरूक कर खेल की महत्ता समझाई। सागर सोम प्रथम, कनिष्क चौधरी द्वितीय तथा हर्ष चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी तरफ भव्या त्यागी प्रथम, निशु तालियान द्वितीय तथा गार्गी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने भी पूर्ण निष्पक्षता से परिणाम की घोषणा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। वहीं, विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक-शिक्षिकाओं में अंकुर देओल, प्रिंस, दीपांशु, रफिया एवं नेहा आदि का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें