फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड रोड पर कांवडियों का आवागमन शुरु

विज्ञापन
हापुड़ रोड़ से गुजरता कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड-मेरठ रोड पर भी कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी दोनों बाईपास चालू कर दिये हैं। रविवार को मध्यप्रदेश के कांविड़यों के कई जत्थे यहां से गुजरे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने मेरठ से हापुड़ के बीच में पड़ने वाले गांव फफूंडा एवं खरखौदा बाईपास को चालू कर दिए हैं। हालांकि बाईपास अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं। दोनों बाईपास के दोनों जोड़ पर कंक्रीट डालकर चालू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मेरठ के बिजली बंबा बाईपास से निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की बाई साइड यातायात के लिए खोल दी है। वहीं, दाई साइड कांवड़ियों के लिए है। वैसे तो हापुड़ की साइलो द्वितीय पुलिस चौकी से भारी वाहनों को वाया किठौर से निकाला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग की बाई साइड पर सभी वाहन बिजली बंबा बाईपास से होकर फफूंडा बाईपास फिर खरखौदा बाईपास से होते हुए कैली बाईपास पर निकलेंगे। कैली बाईपास से हापुड़ तक उसी पुरानी रोड को दो हिस्सों में बांट दिया है। जिसमें एक हिस्से में कांवड़िये व दूसरे हिस्से से वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा। सुरक्षा को लेकर रोड पर अतिरिक्त पुलिस की व्यवस्था है। वहीं, पुलिस ने एसपीओ भी बनाए हैं। एसपीओ जगह जगह कांवड़ शिविरों में रहेंगे। हापुड़ से मेरठ के बीच में सभी कांवड़ शिविर रोड के दाई ओर ही लगेंगे। उधर, हापुड रोड से कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। रविवार को मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के कई जत्थे खरखौदा से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें