फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफलता के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी’

Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईआईएमटी ग्रुप ने रविवार को 24वां स्थापना दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं को दो करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बांटी गई। वहीं इंजीनियर, प्रबंधन और बीफार्मा के ब्रांच टॉपर्स को विदेश जाने का मौका दिया गया। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आईआईएमटी के योगदान को सराहा। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के विभागों के टॉपर छात्रों और कक्षा में 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कॉलेजों के 42 शिक्षकों को शिक्षा रतन अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि सफलता और सुखी जीवन प्राप्त करने के लिए जिस तरह शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी तरह उचित शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक है। आईआईएमटी सदैव शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक बल के विकास का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अच्छी शिक्षा के बिना अधूरे हैं। आईआईएमटी उत्तर भारत के सबसे बड़े शिक्षण समूहों में से एक है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सिंगिंग, डांस व ज्वलंत मुद्दों पर नाटक का मंचन किया गया। सौरभ गुप्ता, आईआईएमटी समूह के वाइस चेयरमैन और यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति अभिनव अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव निदेशक निकिता अग्रवाल और पियांशु अग्रवाल ने भी छात्रों की मेहनत को सराहा। संचालन शिक्षिका बीनम यादव व कनुप्रिया ने किया। निदेशक डॉ. एके चौहान, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, मानव शर्मा, विशाल शर्मा का विशेष योगदान रहा। 

इन मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति  
90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली बीफार्मा की वैशाली कुमारी और गौरव कुमार को एक-एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, 85 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों को 30 हजार, 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25-25 हजार रुपये के चेक, 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले को 10 हजार रुपये दिए गए। वहीं कक्षा में 95 प्रतिशत व उससे अधिक उपस्थिति रखने वाले सैकड़ों छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। संस्थान में 10 और 15 वर्ष का समय पूर्ण करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को एक माह का वेतन बोनस के रूप में दिया गया।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 
सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, कैंट सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, सिवालखास विधायक जितेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और महानगर अध्यक्ष  करुणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें