फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा सफाईकर्मियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा सफाईकर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सिपाही पर अभ्रदता का आरोप लगा नगर निगम सफाईकर्मियों ने रेलवे रोड चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली ने सिपाही और सफाईकर्मी में सुलह कराई। मामला शनिवार का बताया गया है। वार्ड 42 में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजू पुत्र सलेख चंद काम से लौट रहा था। उसने बताया कि रेलवे रोड चौराहे पर खड़े सिपाही गोविंद ने उसे रोका और अभद्रता की। उसे भला बुरा कहा। सफाईकर्मी की शिकायत के बाद रविवार को सफाईकर्मी नेता कैलाश चंदोला, पार्षद टीसी मनौठिया, राजू धवन और विनेश विद्यार्थी आदि ने दर्जनों सफाईकर्मियों के साथ रेलवे रोड चौराहे पर जाम लगा दिया। समर्थन में नगर निगम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ भी नारेबाजी की। एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पहुंचे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने सिपाही और सफाईकर्मी का हाथ मिलवाया। सीओ ने कहा कि सफाईकर्मी कोरोना योद्धा है। इन्हें रोकने की जरूरत नहीं है। सीओ के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने जाम खोल दिया। इस मौके पर दीपक मनौठिया, सतीश छजलाना, मोनी चिंडालिया, विनोद चंदोला, कपिल भुरांडा, नरेंद्र सागर, नितिन महरोल, राघव प्रसाद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें