मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में नए प्राचार्य डॉ. विनय अग्रवाल बन सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
डॉ. एसके गर्ग के सेवानिवृत्त होने पर उप प्राचार्य डॉ. विनय अग्रवाल वरिष्ठता क्रम में हैं। इसलिए सबसे ज्यादा उम्मीद उन्हीं की है। वहीं, चर्चा है कि डॉ. आरसी गुप्ता दोबारा प्राचार्य पद पर आ सकते हैं। वहीं, कॉलेज के कई अन्य प्रोफेसर भी प्राचार्य की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने लखनऊ तक जोड़तोड़ शुरू कर दी है।