फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची के फिर बिगड़े बोल, कहा- पश्चिमी यूपी बन चुका है मिनी पाकिस्तान

Wed, 23 Oct 2019 02:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कश्मीर से 370 हटा दी, अब पश्चिमी यूपी से फतवे जारी करने वालों का भी नंबर लगना चाहिए। अभी तक वह भी देशभर में निडर होकर घूमती थीं, लेकिन लखनऊ में कमलेश तिवारी और मेरठ में वकील की हत्या के बाद वह भी दहशत में हैं। 

विज्ञापन


साध्वी ने कहा रामपुर में एक नेता की टिप्पणी का जवाब कमलेश तिवारी ने दिया था, जिसके बदले उनकी हत्या हुई है। वह मंगलवार को अधिवक्ता मुकेश शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने मेरठ के कमालपुर गांव पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी व अधिवक्ता हत्याकांड: साध्वी प्राची बोलीं- देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जिहादी
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों का दर्द छलका 
अधिवक्ता मुकेश शर्मा की बेटियों का दर्द भी साध्वी प्राची के सामने छलका। कहा कि गांव में रोजाना रात में 12 बजे तक दुकानें खुलती हैं। शुक्रवार को रात में आठ बजे ही दुकानें बंद हो गई थीं। इससे साफ जाहिर है कि हत्या योजना बना कर की गई है। एक विशेष समुदाय के लोगों ने मिलकर उनके पिता की हत्या की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें