विहिप की नेता साध्वी प्राची आर्या
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि आज हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस, सपा और बसपा ने जातिवाद का जहर घोला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पर ही भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
मोहल्ला किशनपुरा स्थित एक सभागार में हुए कार्यक्रम में साध्वी प्राची ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार से गुंडे माफिया कांपते हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने हिंदुओं के साथ धोखा किया और उन्हें ठगा है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने जातिवाद का जहर घोलकर नफरत की खेती की। इसमें सपा और बसपा ने खाद डालने का काम किया। हम हिंदुओं की रक्षा के प्रति संकल्पबद्ध हैं। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्म स्थली पर ही भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। कहा कि उनके कार्यक्रमों की परमिशन इसलिए नहीं दी जाती कि हिंदू एकजुट ना हो जाएं। कहा कि 29 नवंबर को एकजुट होकर मतदान करें और भाजपा के प्रत्याशियों की जिताने का काम करें। इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें मोहन भागवत : देवबंदी उलमा
गौरतलब है कि साध्वी ने कुछ दिन पहले भी विवादित बयान दिया था। साध्वी ने कहा था कि देवबंद आतंकियों की शरणस्थली है। पांच साल पहले ही यहां की जांच होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के कमल हासन, शाहरुख खान और आमिर खान हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं। अयोध्या के मसले पर कहा था कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर ही बनेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/