फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सद्दाम इलेवन ने मेरठ इलेवन को 25 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गगोल स्थित भारत क्रिकेट एकेडमी में चल रहे रहिसुद्दीन पहलवान पूर्वा ईलाही बक्श क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सद्दाम इलेवन और अंसारी इलेवन मेरठ के बीच मैच हुआ। इसमें सद्दाम इलेवन की टीम ने 25 रन से मैच जीता। सददाम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इसमें साकिब ने 78 और हाजी दानिश सैफी ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंसारी इलेवन के गुड्डु ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंसारी इलेवन मेरठ की टीम 200 रन ही बना पाई। टीम की ओर से मोनू ने 78 रन बनाए। गेंदबाजी में सद्दाम इलेवन की टीम से मोहम्मद फैजल ने 4 विकेट लिए। इसके लिए वह प्लेयर आफ द मैच चुने गए। इस मौके पर हाजी सैफुद्दीन, हाजी दानिश सैफी, सद्दाम मेवाती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें