फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर का इलाका हुआ सील, बॉर्डर पर लगी सेना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ सेना भी सतर्क हो गई है। सदर क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है। सीमा क्षेत्र में पुलिस के साथ सेना पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र में रजबन बाजार व चाणक्यपुरी को हॉटस्पॉट बनाया गया है। सदर मंडी समेत कई बाजार बंद कर दिए गए हैं। सदर बाजार से सटा हुआ कैंट इलाका भी करोना की चपेट में आ सकता है, इसको लेकर सेना भी अलर्ट हो गई है। सदर बाजार पुलिस ने सदर के कई इलाके सील कर दिए। सेना ने सदर बाजार और लालकुर्ती क्षेत्र से आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी है। सेना पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी लगाया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सदर दाल मंडी, सब्जी मंडी व भूसा मंडी समेत कई बाजारों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सेना पुलिस से भी समन्वय बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें