फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीडीओ बनी सदफ, थाना प्रभारी बनीं आराध्या

विज्ञापन
सरधना। मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत एक दिन लिए बीडीओ बनी छात्रा सदफ। पंचायत विभाग
विज्ञापन
सरधना। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को सरधना में दो छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह पहल बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन

मढ़ियाई गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा सदफ को एक दिन का खंड विकास अधिकारी और सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा आराध्या सिंह को एक दिन के थाना प्रभारी की भूमिका सौंपी गई। सदफ सुबह के समय सरधना विकास खंड कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यालय में चल रही कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों की शिकायतों को भी उन्होंने गंभीरता से सुना, जिनमें सड़क, नाली, खड़ंजा और राशन कार्ड जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।
सदफ ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर वास्तविक बीडीओ सुनीत कुमार भाटी एवं सुनील कुमार मौजूद रहे और उन्होंने सदफ को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, एक दिन की थाना प्रभारी निरीक्षक बनीं आराध्या सिंह ने सरधना थाने में पुलिस विभाग की कार्यशैली, केस दर्ज होने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाएं और पुलिसिंग के व्यावहारिक पक्ष को गंभीरता से समझा।
विज्ञापन

उन्हें महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सरधना। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन लिए बीडीओ बनी छात्रा सदफ। पंचायत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें