मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ की ओर से शनिवार को क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कर्नल नरेंद्र त्यागी ने कहा कि क्रांतिकारियों का त्याग हमें कर्तव्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। शाखा की महिला समिति और अन्य सदस्य कलाकारों ने नाटक, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। संवाद