फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री गुरुद्वारा पर बलिदान दिवस मनाया

विज्ञापन
गुरुद्वारा में बलिदान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। नगर में युवाओं द्वारा वीर बाल दिवस श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में उनका बलिदान दिवस श्री गुरुद्वारा पर मनाया गया। साथ ही वीर महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर उनको याद किया गया। इस बीच अक्षत शर्मा व दीपक बजाज ने बताया कि देश और धर्म पर बलिदान देने वाला हमारे लिए सदा पूजनीय है। श्री गुरु गोविंद सिंह ने हंसते-हंसते अपने चारों बच्चों को देश के लिए कुर्बान कर दिया। 23 दिसंबर को चमकौर की लड़ाई में बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए। 26 दिसंबर को बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह को जालिमों द्वारा जिंदा दीवारों में चुनवा दिया गया लेकिन बाल उम्र में वीरों ने जालिमों के आगे घुटने नहीं टेके। सभी युवाओं ने इस शहादत पर गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार को श्रद्धांजलि देते हुए कोटी-कोटी नमन किया। कार्यक्रम में ठाकुर शनी प्रताप, अर्पित पांडे, भरत अरोरा, सुरेंद्र सिंह, अभिजीत चौहान, अंकुश चौहान, पवन चौहान, गौरव चौहान, मुकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें