बाडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान पर जीतकर लौटे सचिन का स्वागत करते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना
मवाना। मेरठ में हुई मि. इंडिया बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नगर निवासी सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहल्ले के लोगों द्वारा उनके मवाना पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। फलावदा रोड स्थित शकुंतला कालोनी निवासी सचिन ने 10 मई को मेरठ में आयोजित हुई बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सचिन ने बताया कि इसमें विभिन्न शहरों से 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें उसने 62 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कस्बे में पहुंचने पर मंगलवार को सचिन का भाजपा नगर मंंत्री मनोज कुमार, नामित सभासद बाबूराम, जयभगवान, विक्की आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। संवाद