मेरठ। छीपी टैंक स्थित वक़्फ मस्जिद कब्रिस्तान में पिछले करीब 35 सालों से रमजान महीने में चांद रात से तीन दिन का शबीना होता है। जिसमें काफी संख्या में अक़ीदतमंद शिरक़त करते हैं। शबीना में क़ुरआन का पाठ होता है। इस वर्ष कोविड-19 के वैश्विक संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण शासन, प्रशासन एवं उलमा की अपील का सम्मान करते हुए उपरोक्त मस्जिद में शबीना नहीं होगा। इंतेजामिया कमेटी ने निर्णय किया कि इमाम समेत तीन-चार व्यक्ति यहां मस्जिद में रहते हैं। वे ही नमाज अदा करेंगे। अन्य बाहरी व्यक्तियों से नमाज नहीं पढ़ने की अपील की। लॉकडाउन के चलते सूचित किया जाता है कि मस्जिद में ताला लगा है। हेल्थ वर्कर, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारी एवं कोरोना योद्धा का सम्मान व सहयोग की अपील है। इनमें मस्जिद इमाम मौलाना रईस अहमद, सरपरस्त बुलंद अख़्तर, अध्यक्ष सईद अहमद, सचिव मोहम्मद जुनैद, सचिव शाहिद सागर शामिल हैं।