फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: बागपत में अफसरों पर फूलों की बारिश तो लखनऊ-अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों पर बरसे पत्थर

Thu, 23 Apr 2020 01:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों पर फूलों की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस और सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा की। उधर, लखनऊ में बाहर घूम रहे युवकों को टोकने पर, तो अलीगढ़ में सब्जी बाजार बंद कराने पर पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाए गए। बागपत में लोगों ने पुलिस अधिकारियों- कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को कर्मयोद्धा बताते हुए उनका भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन


बागपत शहर में पांडव रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस और सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा की। मौलाना बदरूज्जमा, उम्मेद मलिक, सईद कुरैशी, हसन ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश और दुनिया संकट में है। ऐसे में हम सभी का कर्त्तव्य है कि सरकार के आदेशों का पालन करें। क्षेत्रवासियों ने कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार, एसएसआई जाहिद खान आदि पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों को कर्मयोद्धा बताते हुए उनका भव्य स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग: पुलिस के काम की तारीफ... मुस्लिम इलाकों में अफसरों पर बरसाए फूल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यूपी के मैनपुरी में लॉकडाउन का पालन करने की नसीहत पर गांव नगला जंगी में मंगलवार शाम जुटे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गोली भी चलाई। दरोगा समेत पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में, पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें