फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी छोरे पर आया गोरी मेम का दिल, मेरठ पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

Mon, 17 Dec 2018 02:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
russian woman
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार की न कोई सीमा होती है और न ही जाति और रस्मों का बंधन। ऐसे ही एक प्रेमी जोड़ी ने यह सिद्ध कर दिखाया, जो सात समंदर पार से एक दूसरे मिले और फिर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


रूस की युवती ने रविवार को मेरठ के मवाना निवासी युवक से हिंदू रीति रिवाज के बीच विवाह संपन्न कराया। जिसमें नगर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भाग लेकर इस जोड़े को आशीर्वाद दिया। मवाना निवासी राजीव कंसल अधिवक्ता हैं उनकी पत्नी प्रवक्ता है। इनके पुत्र अनमोल कंसल ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। 
विज्ञापन

फेसबुक के माध्यम से अनमोल की दोस्ती रूस की युवती केसोनिया से हो गई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इस प्यार को मंजिल तक पहुंचाने की पहल केसोनिया ने की और वह कई माह पहले भारत आकर अनमोल के घर मवाना चली आई। उस समय अमर उजाला में इस संबंध में समाचार भी प्रकाशित हुआ था। 

आखिरकार जीत प्रेम की हुई, जिसने देश की सीमाओं और रस्मों के बंधन से मुक्त होकर एक दूसरे को हमेशा के लिए अपना लिया। अनमोल और केसोनिया की शादी पूरे हिंदू रस्मो रिवाज के साथ संपन्न हुई। दुल्हन बनी केसोनिया बहुत खुश नजर आ रही थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें