फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलों के प्रति ग्रामीण बच्चों को किया जागरूक

Mon, 08 Dec 2025 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मेरठ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋचा सिंह और एसोसिएशन के सचिव अमरनाथ त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को पल्लवपुरम फेज दो की उदय सिटी कॉलोनी में गांव के बच्चों के लिए खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमरनाथ त्यागी ने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सुझाव दिए। बताया कि खेलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए। ऋचा सिंह ने बच्चों के माता–पिता को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वास्थ्य तीनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न गांव से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रीटा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें