मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स प्लेनेट डिफेंस एकेडमी के शुभारंभ पर सोमवार को बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय त्यागी ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालिका वर्ग में सेंट जेम्स स्कूल की अनुष्का ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एक ही स्थान पर कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रिया चौधरी, आदिल, आशीष सिरोही, शैली चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद