नंगलामल शुगर मिल के गेट पर धरना पर बैठे किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत:- संवाद
मुंडाली। किसान मजदूर संगठन द्वारा नंगलामल शुगर मिल के गेट पर 16वें दिन भी किसानों की 24 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। युवा विंग के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने बताया कि डीसीसी मेरठ ब्रजेश पटेल द्वारा कहा गया है कि सोमवार को मिल के अधिकारियों से वार्ता कर कुछ समाधान निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि समाधान शीघ्र नहीं होता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों का हित सर्वोपरि है। अंशुल तोमर व विजय राघव ने बताया कि उन्होंने मिल अधिकारियों से कहा है कि जो मिल के चलने की तिथि निर्धारित है, मिल उसी पर चलाएं। मांगों के लिए किसान धरनारत हैं। मिल चलाने पर कोई रोक नहीं है। मिल अधिकारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं कि धरने के कारण मिल चलने में देरी होगी।