शामली के झिंझाना में बृहस्पतिवार शाम को मेरठ-करनाल हाईवे पर पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। एएसपी समेत कई थानों की पुलिस दौड़ी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दावा किया कि मामला गैंगरेप का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का है। पुलिस ने देर रात तक दंपती से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल निवासी दंपति ने डायल 100 पर सूचना दी कि वे बाइक से मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में जा रहे थे। रास्ते में हाईवे किनारे गन्ना छील रहे चार युवकों से रास्ते के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने गलत रास्ता बता दिया।
उनका आरोप था कि दो युवकों ने उनके पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपति को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। सूचना पर पुलिस ने खलबली मच गई।
एएसपी अजय प्रताप सिंह ,कोतवाली और झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद घटनास्थल झिंझाना क्षेत्र का मिला। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो मामला संदिग्ध लगा।