राधा गोविंद स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट में शाट लगाता खिलाड़ी। ............. संवाद........ क
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालिका वर्ग में रुद्राक्षी और भूमि ने फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा अन्य वर्ग में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन शनिवार को अंडर 17, अंडर 19 व बालिका वर्ग के मैच खेले गए। आयोजन सचिव विशेष काकरान ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से फाइनल मैच होंगे। रविवार को होने वाले मुकाबलों के लिए अंडर 19 बालिका एकल वर्ग में रुद्राक्षी और भूमि ने जगह बनाई। अंडर 17 बालक वर्ग में अभिनव और आदित्य तोमर ने जगह बनाई। अंडर 19 एकल वर्ग में पहला सेमीफाइनल अभिनव और कार्तिक व दूसरा सेमीफाइनल सिद्धार्थ और आदित्य तोमर के बीच होगा। महिला एकल वर्ग में फाइनल मुकाबला रुद्राक्षी और ओजस्वी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर सुशील त्यागी, रहीम, नितिन आदि मौजूद रहे।