मेरठ। सिटीजन वॉयस ग्रुप की ओर से वैश्य अनाथालय आश्रम स्थित मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। पंडित नरेश झा ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान शिव की आराधना की। अध्यक्ष प्रशांत कौशिक, आईएएस अधिकारी डॉ. आरके भटनागर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, वैश्य रामानुज अनाथालय आश्रम के सचिव हर्षवर्धन बिट्टन राजवंशी, कवि डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर ने श्रावण मास और शिव उपासना की महत्ता बताई। पूर्व सूचना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, शिक्षाविद पूनम शर्मा, मीरा शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, गौरव यादव, खिलाड़ी आदित्य शर्मा, कवि राजीव शर्मा राजा, दीपक शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, उमाशंकर खटीक सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो