सीओ का वीडियो हुआ वायरल
दरोगा को बंधक बनाने और उसकी पिटाई करने की सूचना पर सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सीओ सिविल लाइन ने भी महिलाओं से मारपीट की। सीओ ने इस दौरान जो कहा, उसका वीडियो भी वायरल हो गया।
महिलाओं से अभद्रता, गालीगलौज, पुलिस लाइन में पीटा
पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने दरोगा के पक्ष में आकर महिलाओं से गालीगलौज, अभद्रता और मारपीट की। महिलाएं चिल्लाती रहीं। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। महिलाओं से अभद्र व्यवहार और खींचतान कर जबरन थाने की जीप में बैठाया गया। महिलाएं बोलीं कि उनके बेटे की दरोगा के उत्पीड़न से मौत हो गई और अब पुलिस उनका ही उत्पीड़न हो रहा है। उनका यही कसूर है कि वे इंसाफ मांग रही हैं। दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं और अब हमने दरोगा पकड़ा तो उसके पक्ष में पुलिस आ गई। लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। बाद में सिविल लाइन थाने पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने हंगामा किया तो पीड़ित परिवार को छोड़ा गया।
मैंने नहीं की मारपीट
मैंने महिलाओं से कोई मारपीट नहीं की। हां पुलिसकर्मियों को जरूर मैंने डांटा था। क्योंकि वह दरोगा और पांच-छह लोगों के बीच हो रही हाथापाई को रोकने के बजाए तमाशबीन बने थे।
- संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/