फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुशांत सिटी में हंगामा, थाने पहुंचे कालोनीवासी, मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये के घालमेल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत सिटी में हंगामा, थाने पहुंचे कालोनीवासी, मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये के घालमेल का आरोप
विज्ञापन

परतापुर। सुशांत सिटी कालोनी में सोसाइटी के पदाधिकारियों की बैठक में रविवार को हंगामा हो गया। पदाधिकारियों पर धमकी देने का आरोप है। पदाधिकारियों ने कालोनी में रहने वाले लोगों को सदस्य बनाने से मना कर दिया। परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। रात में कालोनीवासियों ने परतापुर थाने का रात में घेराव किया। आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये का घालमेल किया गया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सुशांत सिटी कालोनी निवासी सुक्रमपाल सिंह तोमर ने बताया कि सोसाइटी के चुनाव के दौरान चिट एंड फंड सोसाइटी के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने चुनाव स्थगित कर दिए थे। उन्होंने कालोनी के लोगों को सदस्य बनाने के निर्देश दूसरे पक्ष को दिए थे। सदस्य बनाने के नाम पर सदस्य शुल्क 80 लोगों से 200 रुपये प्रति सदस्य लिया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यहां रहने वाले कुछ लोगों ने अवैध रूप से चिट एंड फंड में कालोनी की सोसाइटी रजिस्टर्ड करा रखी है। मकान पत्नी के नाम पर है, लेकिन उनके पति सोसाइटी के पदाधिकारी खुद बने हुए हैं, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी वासियों ने सदस्य बनाने के लिए कहा तो उन्हें सदस्य नहीं बनाया और न ही चुनाव कराया। आरोप है कि यह लोग अवैध रूप से अलग-अलग मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर वसूली कर करोड़ों रुपये कमा चुके हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, राम अवतार कौशिक, बीडी शर्मा, राजपाल सिंह, केएल सोनी, दीपक शर्मा, बिट्टू कुमार, अजय सिंह, संदीप सिंह मौजूद रहे।
थाना परतापुर के इंस्पेक्टर रामफल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें