फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, ईओ के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के लिए थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते नामित सभासद व अन्य। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। नगर पालिका में बुधवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा हुआ। सभासदों के साथ आए अतिथियों के बैठने को लेकर ईओ व नामित सभासदों के बीच कहासुनी हो गई। चेयरपर्सन ने सभासदों को शपथ दिलाई। ईओ समापन से पूर्व ही सभागार कक्ष से बाहर चली गईं। नामित सभासदों और पालिका ईओ ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ईओ ने जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

सरधना नगर पालिका में शासन द्वारा पांच सभासद मनोनीत किए गए हैं। इनमें पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महिपाल वाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, इंद्रा मानव शामिल हैं। बुधवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। एक सभासद को अपने साथ तीन लोगों के लाने की ही अनुमति दी गई थी। सभासद जब सभागार में पहुंचे तो कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे। इंद्रा मानव के साथ आईं दो महिलाओं सहित अन्य को कुर्सी नहीं मिली। इस पर सभासदों ने हंगामा कर दिया। ईओ अमिता वरुण ने शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए अपने कार्यालय में सम्मान पूर्वक बैठाने को कहा। सभासदों ने कहा कि जिन लोगों की कार्यक्रम में जरूरत नहीं वे अंदर क्यों बैठे हैं। इसे लेकर कहासुनी हो गई। जैसे तैसे मामला शांत हुआ। इसके बाद चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने शपथ दिलाई।
समापन से पहले चली गईं ईओ
मंच संचालन कर रहे दीपक शर्मा ने अतिथियों व नामित सभासदों को मंच से बोलने के लिए कहा। इस दौरान विरेंद्र चौधरी ने सभासदों के साथ आए अन्य लोगों को बैठने की व्यवस्था नहीं होने, पालिका बोर्ड बैठक में शामिल लोगों की एंट्री के लिए रजिस्टर रखा न होने और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं होने की बात कही तो फिर से हंगामा हो गया। इस पर ईओ समापन से पहले ही चली गईं।
विज्ञापन

सभासद, ईओ ने दी तहरीर
सभासद और ईओ अमिता वरुण ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। नामित सभासदों ने ईओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं ईओ ने भी नामित सभासदों पर अशोभनीय टिप्पणी करने और जान का खतरा बताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की। थानाध्यक्ष ने सभासदों की तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद थाने से एसडीएम अमित कुमार भारतीय के पास पहुंचे और इस संबंध में ज्ञापन दिया।
नहीं लगाया मास्क
नामित सभासदों व अन्य लोगों द्वारा तो मास्क लगाया गया लेकिन पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी पूरे शपथ ग्रहण समारोह में बिना मास्क के बैठी रहीं। यहां तक की पालिका ईओ अमिता वरुण ने भी कई मास्क उतारकर रख दिया।
मुझे जान का खतरा
सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कम लोगों को ही कार्यक्रम में बुलाया गया था। मैंने अधिक लोगों को अपने कार्यालय में बैठाने को कहा तो नामित सभासदों ने विरोध किया और अशोभनीय टिप्पणी भी की। इस संबंध में थाना पुलिस व एसएसपी के साथ एससी एसटी आयोग को भी पत्र लिखा हैं। मेरी जान को खतरा है। पूर्व में विरेंद्र चौधरी, सुभाष चावरिया, विनोद जैन के खिलाफ मैंने कार्रवाई को पत्र शासन को लिखा हुआ है, उसी के चलते समारोह में विवाद किया गया। -अमिता वरुण पालिका ईओ सरधना
अभद्रता की गई
समारोह में एक सभासद के साथ तीन लोगों को बुलाने की अनुमति दी गई थी। उसी के हिसाब से सभासद वहां पर पहुंचे। एक महिला सभासद के साथ दो महिलाएं पहुंची तो उन्हें बैठने तक को कुर्सी नहीं दी गई। विरोध के बाद कुर्सी दी गई। चेयरपर्सन के परिवार व कुछ सभासद व पालिका कर्मचारी पहले से ही वहां मौजूद थे। उनके साथ गए लोगों को बाहर कार्यालय में बैठाने का कहा जो गलत है। नामित महिला सभासद से भी अभद्रता की गई। -विरेंद्र चौधरी नामित सभासद

शपथ ग्रहण समारोह में बिना मास्क के बैठीं चेयरपर्सन शबीला अंसारी व ईओ अमिता वरुण।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें