फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या विद्यालय में शराब के नशे में कर्मचारियों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विद्यालय में शराब के नशे में कर्मचारियों का उत्पात
विज्ञापन

रोहटा। राजकीय कन्या विद्यालय रोहटा के प्रांगण में तैनात दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। महिला शिक्षकों साथ अभद्रता की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ गाली गलौज तक कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोहटा गांव में राजकीय कन्या विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल एक ही परिसर में हैं। जहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील गुप्ता साथी अमरीश के साथ शराब के नशे में स्कूल परिसर में पहुंच गया और शोर शराबा करने लगा। जिसका विरोध महिला शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। दोनों आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता कर दी। वहीं, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। ज्यादा हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने पर शराब की पुष्टि हुई। प्रधानाचार्य संजय कुमार की तहरीर पर रोहटा थाना पुलिस ने सुनील और अमरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष द्वारा मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है। थाना प्रभारी धनवीर सिंह के मुताबिक प्रधानाचार्य की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें