फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गलत ऑपरेशन का आरोप लगा नर्सिंग होम पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिलीवरी के दौरान महिला का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। गांव कछौली निवासी आशीष ने चार नवंबर को अपनी पत्नी स्वाति को प्रसव के लिए थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नर्सिंग होम पर भर्ती कराया था। ऑपरेशन से स्वाति ने पुत्र को जन्म दिया था। चार दिन बाद छुट्टी कराकर घर लौट आए। लेकिन प्रसूता की हालत बिगड़ने पर मेरठ में उपचार कराना पड़ा। आरोप लगाया कि नर्सिंग होम की चिकित्सक के लापरवाहीपूर्वक आपरेशन किए जाने से प्रसूता की हालत खराब हो गई। उपचार के नाम पर आरोपी चिकित्सक ने उनसे हजारों रुपये ले चुकी है। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने किसान सेना के जिलाध्यक्ष मुरसलीन के साथ पीड़िता को लेकर नर्सिंग होम पर पहुंचे थे। लेकिन वहां का स्टाफ गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें