मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड से जुडे सीबीआइ बनाम ब्रजकिशोर और सीबीआइ बनाम एसपी मिश्रा मामलों में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले कोर्ट में पेश न होने पर दोनों मामलों से जुड़े आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। जिसके बाद कोर्ट में सरेंडर कर वारंट रिकॉल कराए थे। जबकि अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को विशेष लोक अभियोजक कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर दी।