फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के जयदेवीनगर में 80 साल की महिला की मौत पर बखेड़ा, छह हिरासत में

Tue, 03 Nov 2020 12:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में 80 साल की महिला की मौत पर बखेड़ा हो गया है। हत्या का अंदेशा जताकर भाई बहनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा के अनुसार पति की मौत के बाद 80 साल की शांति देवी जयदेवी नगर में अपने घर में रहती थी। सोमवार रात शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी लगने पर शांति देवी की शादी शुदा दोनों बेटियां भी मौके पर पहुंच गई। बेटियों ने आरोप लगाया है कि उनकी मां की हत्या उनके भाई हिमांशु ने की है वहीं हिमांशु ने भी हत्या का आरोप अपनी दोनों बहनों पर लगाया है।

इसको लेकर जय देवी नगर में बखेड़ा हो गया था। जमकर हंगामा हुआ तो नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर महिला की गला घोटकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। उसी आधार पर 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है और महिला के शव को जांच कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जय देवी नगर में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला पुलिस का दावा कि शांति देवी की दोनों शादीशुदा बेटियां वहां पर नहीं थी। जबकि बेटा वहीं पर बता दिया गया है। इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुटी है।

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें